मड़ीयाहूँ मे धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती

संवाददाता : निलेश पटेल 

मड़ीयाहूँ /जौनपुर 

बताते चले कि आज भारत रत्न संविधान शिल्पी बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मडियाहू राजेश सिंह ने मड़ियाहूं मे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान के वजह से आज पूरे देश मे समानता है ऐसे महामानव को कोटि कोटि नमन। बतादे कि पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि डा. अंबेडकर का जीवन हमे समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। आज हम सब यहां भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं। यह दिन न केवल एक महापुरुष के जन्मदिवस का प्रतीक है, बल्कि यह हमें उनके विचारों, संघर्षों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक संदेशों को आत्मसात करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने जीवन भर शोषण, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नीव रखी। बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा वह शस्त्र है जिससे कोई भी व्यक्ति अपना जीवन बदल सकता है। उन्होंने शिक्षा को अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य के रूप में देखा। हमें भी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, सामाजिक समरसता और न्याय के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। अवसर पर संतोष गुप्ता गुलजारी चौहान रिद्धिमा सिंह रवि मौर्य सभासद मनोज चौरसिया डॉक्टर श्याम दत्त दुबे ,अनुराग दुबे , नितेश सेठ ललित तिवारी बब्बू श्रीवास्तव अरविंद चौरसिया बबलू सोनकर सत्यनारायण सेठ डॉ. विजय मौर्य ,शिवशंकर मौर्य प्रवीण सिंह मार्को , गौरव सिंह प्रिंस सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment