सराफा एसोसिएशन जबलपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रिपोर्ट – अनुप चतुर्वेदी

जबलपुर। सराफा एसोसिएशन जबलपुर की नवीन कार्यकारिणी सत्र 2025 से 2027 का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार, 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर महेश भवन, गोपाल बाग में आयोजित किया गया। समारोह में जबलपुर नगर एवं उपनगरीय क्षेत्र के सराफा व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव, महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता, जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेम दुबे, कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र पचौरी, मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स के हिमांशु खरे, म.प्र. सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ, निवर्तमान सचिव राजेश सराफ एवं चुनाव अधिकारी सुरेश सराफ, कैलाश ताम्रकार व अधिवक्ता सुनील सोनी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की वंदना एवं पूजन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। इसके उपरांत शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ हुआ।

 

महाकौशल चेम्बर के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय बख्तावर, उपाध्यक्ष नवीन सराफ और महेन्द्र ओसवाल को शपथ दिलाई। मंत्री अमित अग्रवाल को हिमांशु खरे द्वारा, कोषाध्यक्ष ओम सोनी को जितेन्द्र पचौरी द्वारा शपथ दिलाई गई। सहमंत्री के के सुहाने, विवेक अग्रवाल एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को चुनाव अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई।

कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों में संतोष सोनी, प्रमोद सोनी, राजेश श्रॉफ, अरविंद नरवरिया, सतीश केसरवानी, संजय सोनी, रामप्रसाद सोनी, विवेक सराफ, बालकृष्ण श्रॉफ, दीपक सोनी, सुरेंद्र सोनी, रूपेंद्र बिलैया, रत्नदीप सराफ, सत्येन्द्र सोनी, सौरभ सोनी, योगेन्द्र सोनी, प्रांजल सराफ, आशीष कुमार सोनी, राहुल सोनी, रजत सिंघाई व अमित अग्रवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन ओम सोनी एवं विवेक अग्रवाल ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय बख्तावर ने सभी सदस्यों और व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और व्यापार उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में स्वरुचि भोज का आयोजन भी किया गया।

Leave a Comment