



संवाददाता : निलेश पटेल
रामनगर /जौनपुर
8 फरवरी 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर अधीक्षक डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के अवसर दिए जाते हैं। महिला सुरक्षा बल (एंटी रोमियो स्क्वॉड) गठित किया गया है। यह बल महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला ग्राम प्रधान और पंचायतों में भागीदारी- उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित की हैं, जिससे वे राजनीति में आगे बढ़ सकें। प्रदेश के हर जिले में महिला सशक्तिकरण केंद्र खोले गए हैं, जहां महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई,
कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर और अन्य कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न या किसी अन्य हिंसा का शिकार हुई महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सरकार द्वारा करवाई जाती है और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में ‘पिंक बूथ’ और महिला पुलिस की विशेष टुकड़ी बनाई गई है। वहा पर डॉ अंकित शर्मा, रेखा रानी, पुष्पा, प्रेमशिला, गीता, दीपनारायण सिंह, पवन दीक्षित, मीना सहित आशा बहनों द्वारा प्रतिभाग किया गया l