अमरोहा: मिशन शक्ति विशेष अभियान के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर वैंकटेश्वर विश्वविद्यालय रजबपुर में टाॅक शो कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवाददाता: डाॅ प्रथम सिहं

अमरोहा: मिशन शक्ति विशेष अभियान के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर वैंकटेश्वर विश्वविद्यालय रजबपुर में टाॅक शो कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस 5 के अंतर्गत जनपद स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 04.09.2024 को वैकटेश्वर, विश्वविघालय रजबपुर में टाॅक शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया टाॅक शो के दौरान डाॅ0 एना, डीन एवं प्रोेफेसरो ने अपने जीवन में सफलता और संघर्षो सफलता के बारे मे बताया कि कैसे कड़ी मेहनत एवं आत्मविश्वास के बल से इस मुकाम पर पंहुची है। उन्हाने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. सफलता की राह में कई बार कुछ गलतियां भी हो जाती हैं. कई लोग इन गलतियों से हार मान जाते हैं जबकि कुछ लोग अपनी गलतियों से सीखते है। लड़कियां और महिलाएं जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए एक सकारात्मक सोच रखें. सकारात्मक सोच आत्मविश्वास बढ़ाती है. हमारी गलतियां हमें अनुभव के रूप में एक दूसरा मौका देती है। बेटियों पर आज भी सामाजिक और परिवार का दबाव रहता है, उन पुराने बेटी विरोधी रूढिवादी परम्पराओं को छोड़कर आगे बढने की आवश्यकता है।

इसके अतिरिक्त जिला प्रोबेशन अधिकारी, महोदय के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 04.09.2024 को ब्लाॅक, रजबपुर, ग्राम, झनकपुरी, जनपद-अमरोहा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना के सम्बन्ध में तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई गई धनराशि के बारे मे एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18वर्ष से कम उम्र के बालक/ बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने एवं अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 1076 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत उपकुलपति, राजीव त्यागी, वैकटेश्वर, विश्वविघालय रजबपुर, थाना प्रभारी, रजबपुर, कान्सटेबल, ममता दुबे, वन स्टॉप सेंटर (सेंटर मैनेजर), करूणा निधि, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment