उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराढी़ में उत्कृष्ट कार्य करने शिक्षक व कर्मी को किया गया सम्मानित

संवाददाता: पंकज 

नुआंव प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराढी़ में मनाया गया गांधी जयंती। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराढी़ में गांधी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी व संचालन अरविंद कुमार राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नुआंव मालती नगीना को प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी के द्वारा वृक्ष देकर सम्मानित किया व स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर सफाई कर्मी असमा देवी, रसोईया ललिता देवी,पुनम देवी, आशा कुंवर गीता देवी को मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नुआंव अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर अर्चना मिश्रा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि बच्चों को गांधी जी व शास्त्री जी के जयंती के संदर्भ में बच्चों को जानकारी दी गई। उक्त मौके पर चार अशोक व आठ पुष्प का वृक्षारोपण किया गया। जहां मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार राय, रामप्रवेश राम, हसनैन आसिफ, अर्चना मिश्रा, सिंधु कुमारी सीमा चौबे, स्नेह लता, अनुराधा कुमारी अंकिता मिश्रा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष मिनू देवी सचिव राधिका देवी सदस्य ललिता देवी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment