महराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना व जिला जज नीरज कुमार द्वारा जिला कारागार महराजगंज का संयुक्त निरीक्षण किया गया

संवाददाता:  कृष्ण मोहन गुप्ता

जिला जज नीरज कुमार एवं जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया।

जिला जज महोदय द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक,मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया गया। मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानावधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिला जज महोदय ने कहा कि जिन कैदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जेल प्रशासन निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने जेल की साफ सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि जिला कारागार में वर्तमान में कुल 770 बंदी हैं। इनमे 719 पुरुष और 51 महिला हैं। बंदियों में 13 विदेशी और 44 अल्पवयस्क हैं।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित संबंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment