रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना के रामपुर सेवक कार्यालय पर हुई नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक

संवाददाता: शारिक खान

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान दें कार्यकर्ता: आकाश

रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना के रामपुर सेवक कार्यालय पर हुई नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक

विधायक बोले संगठन और नेता मजबूत होगा, तो कार्यकर्ता की प्रभावी सुनवाई होगी*

रामपुर: शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। ऐसे में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने सदस्यता लक्ष्य को पूर्ण करने पर ध्यान देना चाहिए। यह इसलिए भी जरूरी है कि सदस्यता अच्छी होगी, तो कार्यकर्ता मजबूत होगा। कार्यकर्ता से संगठन और संगठन से नेता को ताकत मिलेगी। तभी कार्यकर्ता की प्रभावी सुनवाई भी हो सकती है।

 

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर रामपुर सेवक कार्यालय पर हुई बैठक में अब तक हुई सदस्यता की समीक्षा की गई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से उनका लक्ष्य बताया गया और उसे पूरा करने के भरोसा जताया। इस मौके पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व चल रहा है। जिसमें प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता को लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के बाद ही वह कार्यकर्ता सक्रिय कार्यकर्ता होगा और उसकी सक्रियता से ही उसकी जिम्मेदारी तय होगी। इसके अतिरिक्त आपकी सदस्यता से ही आपके नेता को ताकत मिलेगी।

भाजपा के जिला महामंत्री व सदस्यता प्रमुख अशोक विश्नोई ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मेहनत में कम नहीं हैं। कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से सदस्यता के लक्ष्य को पूर्ण करने में जुटे हुए हैं। हमें भरोसा है कि जल्द ही सदस्यता का यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर पुराना गंज मंडल अध्यक्ष़्ा विवेक रूहेला, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष आशु गुप्ता, नया गंज मंडल अध्यक्ष महेंद्र सक्सेना, संजय पाठक, अवधेश शर्मा, प्रमोद आहूजा, शकुंतला लोधी, पारूल अग्रवाल, यशपाल यादव, पीयूष श्रीमाली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment