अमरोहा भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने किया संगठन विस्तार

संवाददाता: डाॅ प्रथम सिहं

गजरौला :-भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) की पंचायत जनपद अमरोहा के गाँव पतेवा में अजयपाल सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पर एक बैठक की गईं l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवीर सिंह महाराज जी का सभी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया lभारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवीर सिंह महाराज जी व जिला अध्यक्ष अजयपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि रविंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष,ललित यादव जिला सचिव,आसिफ अली तहसील प्रभारी,सचिन यादव जिला सचिव, छत्रपाल फौजी कोषाध्यक्ष, नीरज गुर्जर जिला प्रभारी, महकार सिंह गुर्जर जिला प्रचार मंत्री,राकेश यादव जिला संयोजक, को प्रमाण पत्र देकर संगठन में मनोनीत किया गया है और कहां की भारतीय किसान यूनियन इंडिया की मनसा है कि छोटे-छोटे सभी किसान संगठन इंडिया में शामिल होकर किसानो की आवाज उठाऊंगा l जिसको लेकर आज संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर बधाई दी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं तन मन धन से भारतीय किसान यूनियन इंडिया का कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की समस्या की लड़ाई लड़ लूंगा।किसान यूनियन इंडिया संगठन को और भी ज्यादा से ज्यादा मजबूत करूंगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय पाल सिंह गुर्जर,जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ,जिला सचिव ललित यादव ,तहसील प्रभारी आसिफ अली ,जिला सचिव सचिन यादव,कोषाध्यक्ष छत्रपाल फौजी,जिला प्रभारी नीरज गुर्जर,जिला प्रचार मंत्री महकार सिंह गुर्जर,जिला संयोजक राकेश यादव,रिंकू गुर्जर,प्रिंस गुर्जर,विवेक गुर्जर,व्योम गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

https://snstv.live/