दिनांक-14.09.2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा

संवाददाता: इबरार अहमद खां

महराजगंज, 03 अगस्त 2024, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार जाटव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि उ.प्र. विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार दिनांक-14.09.2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम के वाद, बैंक वसूली वादों, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन से सम्बन्धित विवाद एवं सेवा निवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, स्टाम्प, राजस्व एवं चकबन्दी वादों, अन्य सिविल वादों (किराया सुखाधिकार व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद), अन्य वाद तथा सभी बैंकों के एवं अन्य प्रकार के प्री-लिटीगेशन वादों के अधिकाधिक निस्तारण का प्रयास किया जायेगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने न्यायालय में किया जायेगा।

Leave a Comment