सड़क दुर्घटना का शिकार होने बाद के युवक को इलाज के दौरान ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया, तीन को मिला जीवनदान

नागपुर: भंडारा के एक 34 वर्षीय युवक के अवयवदान से तीन लोगों को जीवनदान मिला है। एक सड़क दुर्घटना का शिकार होने बाद के युवक को इलाज के दौरान ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उसके परिवार ने अन्य मरीजों को जीवन देने का यह सराहनीय निर्णय लिया।

अवयवदान करने वाले युवक का नाम आवेश देशमुख है। वह मूल रूप से भंडारा जिले की पौनी तहसील के ब्राम्ही के निवासी थे। आवेश पेशे से कार चालक था। शुक्रवार की रात आवेश दोपहिया वाहन पर लाखनी से अपने घर जा रहे थे। तभी पुरकाबोड़ी फाटा के पास रात करीब 9 बजे उनके वाहन एक चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

आवेश को प्राथमिक उपचार के लिए लाखनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर नागपुर के एम्स में भर्ती कराया गया। चार दिनों तक इलाज चलने के बाद भी कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।

एम्स के समन्वयक प्रीतम त्रिवेदी और प्राची खैरे ने परिजनों को अंगदान के बारे में परामर्श प्रदान किया। जिसके बाद परिवार ने आवेश की दोनों किडनी, लीवर और एक कॉर्निया दान करने सहमति दी।

Leave a Comment