आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही प्रचार करना शुरू , फडणवीस ने गांव चलो अभियान की शुरुआत, किसान के घर खाया खाना

अभियान पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि, “हमारी पार्टी ने देश के सभी सात लाख गांव तक पहुंच बनाने के लिए गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। इसी के तहत आज मैं काटोल तहसील के पारडसिंगा पंहुचा हूँ और यहां रात गुजरूंगा। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हर मतदाता जरुरी होता है। फिर चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण। इस अभियान के माध्यम से हम उनतक पहुचंगे और प्रधानमंत्री मोदी सन्देश उन्हें बताएँगे।”

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही प्रचार करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को आखिरी व्यक्ति तक पहचाने के लिए अपनी एड़ी चोटी का जिर लगा दिया है। इसी के तहत भाजपा ने नागरिकों से सीधा उड़ने के लिए गांव चलो अभियान कोई शुरुआत की है। जहां पार्टी के सभी बड़े और छोटे नेता गांव में जायेंगे और वहां रात गुजरेंगे। इस अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को काटोल तहसील के पारडसिंगा में रात गुजारी। इस दौरान उन्होंने किसान के घर पर खाना भी खाया।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस के साथ इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, रामटेक सांसद कृपाल तुमाने, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर कोहले, आशीष देशमुख, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment