ईद-मोहर्रम पर फ्री गैस सिलेंडर मिलेगा होली-दीपावली पर हिंदुओं को फ्री गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा

रिपोर्ट: अनूप चतुर्वेदी 

जबलपुर। भारत में चुनावी राजनीति के लिए हिन्दू और मुस्लिम मतदाताओं के बीच खाई को और गहरा किया जा रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंदिर-मस्जिद और कृष्ण जन्मभूमि जैसे मुद्दों में उलझाकर, युवाओं को आन्दोलन के नायक बना दिया गया है। हाल ही में, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के घोषणापत्र में और भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मेंढर की जनसभा में यह घोषणा की गई कि ईद और मोहर्रम पर प्रत्येक परिवार को दो-दो मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

 

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम तिवारी ने कहा कि भाजपा ने कभी भी हिन्दुओं के लिए होली, दीपावली, दुर्गा पूजा, या दशहरा जैसे त्योहारों पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा नहीं की। उन्होंने इसे हिन्दुओं के साथ भाजपा का दोहरा रवैया करार दिया। तिवारी ने कहा कि भाजपा जो खुद को हिन्दुत्व की पार्टी कहती है, असल में हिन्दुओं की पार्टी नहीं है। यह सिर्फ सत्ता पाने के लिए किसी भी धर्म या संप्रदाय से समझौता करने को तैयार रहती है, जिसका ताजा उदाहरण जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में ईद और मोहर्रम पर मुफ्त गैस सिलेंडर की घोषणा है। उन्होंने हिन्दुओं से आह्वान किया कि वे संगठित हों और अपने फैसले सोच-समझकर खुद लें।

Leave a Comment