संवाददाता: आशीष मौर्य
वाराणसी: बनारस के गंगा घाट श्रृंखला पर टाई बनाई गई। टाई बनारसी सिल्क से बनी है और टाई के ऊपर हाथ से केमिकल रहित रंगों से गंगा घाटों को बहुत बारीकी से उकेरा गया है।
अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर आकांक्षा सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं।
टाई पर गंगा घाट को चित्रित करने का इनका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग वाराणसी आये और गंगा घाटों को देखे।
एक टाई पर घाटों के बनाने में और रंग भरने में 50 घंटे का समय लगता है।
पर्यटन विभाग के सहयोग से आकांक्षा सिंह वाराणसी के पौराणिक कथाओं और मंदिरों की थीम पर टाई बनाएंगी।
इससे पहले वे पेरिस ओलंपिक की थीम पर भी टाई बना चुकी है। जिसकी प्रशंसा पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के वरिष्ठ सदस्य ललित उपाध्याय भी कर चुके हैं।