एलवीश यादव के साथ दिखने पर विपक्ष ने CM शिंदे को घेरा, पलटवार करते फडणवीस बोले- अगर ऐसा है तो बहुतों को होगी दिक्कत

नागपुर: स्नेक वेनम ड्रग्स मामले में फंसे यूटूबर एलवीश यादव और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पुरानी मुलाकात को लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए यादव को मुंबई में छुपाने का आरोप लगाया है। विपक्ष के इस आरोप पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, “मुख्यमंत्री शिंदे से कोई न कोई सिलेब्रटी मिलता रहता है। इसी के अलवीश यादव से भी मुलाकात हुई। इसको लेकर विवाद करने का कोई कारण नहीं।” इसी के साथ फडणवीस ने यह भी कहा कि, अगर ऐसी बातों को लेकर सवाल उठाए जाने लगे तो बहुतों को दिक्कत हो जाएगी।

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “गणेश उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री के यहां बड़ी संख्या में सेलेब्रिटी आतें हैं। उस समय एलवीश ने बिगबॉस ओटीटी शो जीता हुआ था। इस कारण एक सेलेब्रिटी के तौर पर वह उनके आवास पर गया। जिस समय वह आया उस समय उसपर कोई आरोप नहीं था।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “अब उस पर कोई आरोप लगा है, अगर ऐसा हिसाब करने करने लगे तो महाराष्ट्र के कई नेताओं को दिक्कत होगी।” उन्होंने आगे कहा, “कुछ भी लगा तो मुख्यमंत्री पर आरोप लगा दो। ये जो धंधे चल रहे हैं। और ये जो परेशान लोग हैं, वहीं इस प्रकार का काम कर रहे हैं।

Edited by: Switi 

Leave a Comment