मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऊपर जूता फेंकने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

CM एकनाथ शिंदे के 'वर्षा' बंगले का खाने का बिल 2.68 करोड़! आरोपों पर अब  मुख्यमंत्री ने खुद दी सफाई - Maharashtra CM Eknath Shinde responded to the  allegations of Rs 2.68

यवतमाल: शासन आपल्या दारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जूता फेंकने की घटना सामने आई थी। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब आरोपी एक खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान संतोष नथ्थू गदई  के रूप में की गई है।

ज्ञात हो कि, सोमवार को यवतमाल में शासन आपल्या दारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस कर्यक्रम का आयोजन किया गया था। जैसे ही मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में पहुंचे, भीड़ में मौजूद आरोपी संतोष ने मुख्यमंत्री पर जूता फेंक दिया। हालांकि, जूता मुख्यमंत्री पर न जाकर दूसरी साइड गिरा। मुख्यमंत्री पर हमला होते देख वहां मौजूद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जानकर पिटाई कर दी।भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद मुख्यमंत्री पर हुए इस हमले से विभाग में हड़कप मच गया। पुलिस तुरंत वहां पहुंची और भीड़ से आरोपी को निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Edited by: Switi Titirmare 

Leave a Comment