बालासोर रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों व रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली/यूपी प्रयागराज : भारतीय रेलवे एवं ओडिशा सरकार के सहयोग से मृतकों, अस्पतालों में भर्ती लोगों और अज्ञात शवों के फोटो के लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। बालासोर रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों/रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 चौबीसों घंटे काम कर रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हेल्पलाइन 139 का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, बीएमसी हेल्पलाइन नंबर 18003450061/1929 भी 24×7 काम कर रहा है
वही ओडिशा के बहांगा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवार के सदस्य/रिश्तेदार/मित्र और शुभचिंतक मृतकों के फोटो के लिंक, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती यात्रियों की सूची और अज्ञात शवों के बारे में निम्नलिखित विवरण का उपयोग करके पता लगा सकते हैं:

ओडिशा में दुर्भाग्यपूर्ण बहांगा रेल दुर्घटना में मृतकों की तस्वीरों का लिंक:https://srcodisha.nic.in/Photos%20Of%20Deceased%20with%20Disclaimer.pdf
अलग-अलग अस्पतालों में इलाज  करा रहे यात्रियों की सूची का लिंक:
https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Lists-of-Passengers-Undergoing-Treatment-in-Different-Hospitals_040620230830.pdf
एससीबी कटक में उपचाराधीन अज्ञात व्यक्तियों का लिंक: https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Un-identified-person-under-treatment-at-SCB-Cuttack.pdf
बालासोर रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों/रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 चौबीसों घंटे काम कर रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हेल्पलाइन 139 का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, बीएमसी हेल्पलाइन नंबर 18003450061/1929 भी 24×7 काम कर रहा है।।

Leave a Comment