समृद्धि महामार्ग 24 घंटे में दो दुर्घटना; पांच जख्मी, एक गंभीर

बुलढाणा: समृद्धि महामार्ग पर हादसों का दौर जारी है। गुरुवार दोपहर को फिर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसा चैनल क्रमांक 274 के पास हुआ। कार का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। घायलों की पहचान नागपुर के सुवर्णा चन्द्रशेखर शेलोरे (28), चन्द्रशेखर गजानन शेलोरे (30), कुणाल अरुण ठाकरे, शिवांश चन्द्रशेखर शेलोरे (उम्र ढाई साल) और भूपेन्द्र युवराज पटेले (बालाघाट, मध्य प्रदेश) निवासी के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, शेलोरे परिवार अपने रिश्तेदार भूपेंद्र के साथ समृद्धि महामार्ग से जारहा था। जैसे ही वाहन डोणगाव पोलीस थाना क्षेत्र के शहापूर परिसर में पंहुचा वाहन का टायर फट गया। जिस कारण कार साइड की रेलिंग से टकराते हुए निचे पलट गई। इस हादसे में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए खामगांव के अस्पताल में भर्ती कार्य गया है।महामार्ग पर चौबीस घंटे में यह दूसरी घटना है। पहली घटना आज तड़के मेहकर के पास हुई। जहां खड़ी बस को पीछे से आते एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत हो गई।

Leave a Comment