प्रभावित लोगों के लिए बनाया गया राहत कैंप, नुकसान का पंचनामा करने का दिया आदेश -देवेंद्र फडणवीस

नागपुर: शनिवार रात में शहर में हुई मूसलधार बारिश के कारण शहर जलमग्न हो गया है। शहर के बीचो बीच बहने वाली वाली नाग नदी में आई बाढ़ के कारण उसके आसपास के परिसर में पानी में डूबा गया। शहर में आई बाढ़ से नागरिकों को जानमाल का नुकसान हुआ है। वहीं इसपर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा की प्रशासन ने 400 से ज्यादा लोगों को बचाया है और उन्हें बाढ़ कैम्प में रखा गया है। इसी के साथ इस बारिश से हुए नुकसान का पंचनामा करने और मदद करने का आदेश दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “नागपुर शहर में रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक जैसे बादल फटने पर बारिश होती है, वैसी बारिश हुई है। इस दौरान 109 मिमी बारिश दर्ज हुई। अकेले दो घंटे में 90 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के कारण शहर का अंबाझरी तालाब फूल हो गया और उसका पानी नाग नदी से बहने लगा। ज्यादा बारिश के कारण नाग नदी के आजु-बाजू के परिसर में बाढ़ आ गई।

फडणवीस ने कहा, “प्रशासन ने राहत बचाव का काम रात में ही शुरू कर दिया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की दो-दो टीमों को लगाया गया था। इसी के साथ सेना की दो टुकड़ियों को भी स्टैंडबाय में रखा हुआ है। बचाव दल ने 400 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। जिसमें मुखबधिर छात्र, एलएडी कॉलज की 50 से ज्यादा छात्र शामिल है।” उन्होंने आगे कहा, दुर्भाग्य से इस बाढ़ में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 14 से ज्यादा जानवरों की भी मौत हुई है।

प्रशासन को दिया मदद का आदेश
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “प्रशासन ने बचाव शुरू कर दिया है। मैं लगातार मनपा आयुक्त सहित नागपुर के जिलाधिकारी के साथ संपर्क में हूँ। इसी के साथ मेरे ओएसडी, सहित भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता मदद में लगे हुए हैं। शाम को मे नागपुर जाउगा और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूँगा।” उन्होंने आगे कहा, “प्रशासन को नुकसान की भरपाई के लिए मदद और पंचनामा करने का आदेश दिया है। जो शुरू हो गया है।

Edited by : Switi Titirmare 

Leave a Comment