विद्यापीठ में पढ़ाया जाएगा भाजपा का इतिहास, बावनकुले बोले- अंतोदय ही हमारा लक्ष्य

नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में जल्द ही छात्र भारतीय जनता पार्टी का इतिहास पढ़ते दिखाई देने वाले हैं। विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रम में भाजपा कई बनी और किस तरह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी यह पढ़ाया जाएगा। वहीं इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निर्णय पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि, “हमारा इतिहास बेहद गौरव शाली है।” नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, “हमारा इतिहास बहुत गौरव शैली है। हमने शुन्य से पार्टी को इतना बड़ा किया है। भाजपा की संस्कृति कैसी है हमें पता है। समाज के आखिरी छोर पर स्थित व्यक्ति के कल्याण के लिए कैसे काम किया जाए। जीवन में जब हम भाजपा का काम करते हैं तब राष्ट्र प्रथम देश प्रथम यह हमारे लिए है। इस दृष्टि में हमारा यह प्रवास रहा है।” कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बावनकुले ने आगे कहा, “हमारा इतिहास कांग्रेस की तरह नहीं है। जो बैठे-बैठे मिल गया। महात्मा गांधी ने कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पर कब्ज़ा कर पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही परिवार के भरोसे राज कर रहे हैं। उन्हें पता नहीं की पार्टी कैसी होती है।”

Edited by : Switi Titirmare 

Leave a Comment