अपनी व्यथा पर रोता विदर्भ हॉकी एसोसिएशन का मैदान

नागपुर: उपराजधानी में राष्ट्रीय खेल हॉकी की दीवानगी कम होती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ हॉकी के मैदान समाप्त होते जा रहे हैं। अमरावती रोड स्थित विदर्भ हॉकी एसोसिएशन पनी दुर्दशा पर रोता हुआ दिखाई दे रहा है। विकास के लिए बैठा मैदान का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। 2019 में मैदान के लिए 63 लाख की निधि जारी की गई थी, लेकिन चार साल बाद भी विकास का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं बारिश के कारण मैदान पर घास ही घास दिखाई दे रहा है।

नागपुर में हॉकी के लिए कुल 3 मैदान मौजूद है। विएचए के अलावा महिला हॉकी एसोसिएशन का सदर स्थित टाइगर गैप मैदान जो की महिला खिलाड़ियों के लिए है। तीसरा है पुलिस लाइन स्थित पुलिस हॉकी मैदान जो की पुलिस विभाग के अधीन है। मैदान के विकास के लिए करीब 63 लाख की निधी मंजूर हुई थी। इसका विकास कार्य सितंबर 2019 में शुरू किया जाना था। साल 2020 के अंत तक काम पूर्ण होना था। बरसात के बाद मैदान की हालत बेहद दयनीय हो गई है। ग्राउंड पर केवल घास ही घास दिखाई दे रहा है। जंगली पौधे के कारण मैदान पूरी तरह झड़ियों से पटा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके कारण मैदान में खेलना तो दूर वहां खिलाडी खड़े भी नहीं हो सकते हैं। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए मैदान में करीब 6-8 गोल पोस्ट मौजूद है। मौजूदा गोल पोस्ट में आधे से ज्यादा जालियों से वंचित है। वहीं कई तो जंग के कारण समाप्त होने की कगार में पहुंच चुके हैं।

2018 से नहीं हुआ कोई टूर्नामेंट
मैदान में सालों से टूर्नामेंट नहीं हुए है। वीएच में पहले टूर्नामेंट होते रहते थे। अब तो टूर्नामेंट बंद हो गए है। यहां आखिरी टूर्नामेंट साल 2018 में खेला गया था। हालांकि 5 साल पहले तक मैदान की हालत इतनी ज्यादा बिगड़ी हुई नहीं थी। मैदान का रखरखाव भली भांति होता था। साथ ही यहां नीयमित रूप से टूर्नामेंट और लीग कराई जाती थी। लेकिन अब न कोई टूर्नामेंट होता है और न ही मैदान का रख-रखाव हो रहा है।

Edited by : Switi Titirmare

Leave a Comment