विजय वडेट्टीवार ने बच्चू कडु पर कसा तंज, कहा- उनकी कितनी सुनी जाती है दिख रहा

नागपुर: किसानों के मुद्दे पर प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने आज आंदोलन किया। कडु के इस आंदोलन पर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कडु पर तंज कसा है। नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “सरकार में उन्हें कितना सुना जाता है इससे समझ आ रहा है।” नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “बच्चू कडु को कौन सुनता है यह उन्हें समझ आ रहा है।” इसी के साथ वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि, “उन्होंने जो निर्णय लिया था वह गलत है और भविष्य में योग्य निर्णय लेंगे यह उनसे अपेक्षा है।”ज्ञात हो कि, अचलपुर विधायक कडु गरीबो और किसानों के मुद्दे पर आज अमरावती में आंदोलन कर रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए इस मोर्चे में बड़ी संख्या में किसान और लोग शामिल हुए। बाढ़ में हुए नुकसान, किसानों को नुकसान की भरपाई सहित गरीबों को आर्थिक मदद की मांग को लेकर यह एल्गर मोर्चा निकाला है।

Edited by : Switi Titirmare 

 

Leave a Comment