महिलाओ के खिलाफ की गयी अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर जी के नेत्रत्व में विरोध प्रदर्शन एवं नितीश कुमार का पुतला दहन

बिहार: के मा० मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा सदन में महिलाओ के खिलाफ की गयी अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर जी के नेत्रत्व में विरोध प्रदर्शन एवं नितीश कुमार का पुतला दहन | आज दिनांक 09-11-2023 को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर जी के आवास पर बैठक हुई जिसमे बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गयी जो बिहार प्रदेश एवं देश को शर्मसार करने वाली भाषा है जिसके विरोध में दिनांक 10-11-2023 समय प्रातः 11:00 बजे जिला मुख्यालय गौतमबुद्ध नगर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर जी के नेत्रत्व में विरोध प्रदर्शन एवं नितीश कुमार पुतला दहन कर महामहीम राष्ट्रपति महोदया जी (भारत) के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देकर बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने व बिहार सरकार को बर्खास्त एवं आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की जाएगी इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा तेजा गुर्जर क्षेत्री मंत्री भारत भाटी महानगर गाजियाबाद जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज भारद्वाज जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर किसान मोर्चा चंद्रपाल सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमित भाटी लडपुरा विमल पुण्डीर शैंकी ठाकुर आकाश शर्मा रविन्द्र पाल उमेश ठाकुर दीपक सैनी भोला पंडित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे|

रिपोर्टर: राहुल

 

Leave a Comment