राहुल गांधी ने दिल्ली में चुनावी रैली को किया संबोधित

 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होने जा रही है। इस बीच राहुल गांधी ने दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुणे में एक लड़का दो लोगों की जान ले लेता है। लेकिन पुलिस उसे निबंध लिखने को कहती है।
राहुल गांधी ने दिल्ली में की चुनावी रैली
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पांच चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं अब लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंचने वाला है। छठे चरण के लिए मतदान 25 मई को किया जाएगा। वहीं सातवे चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा और 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा। दरअसल 25 मई को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। ऐसे में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि लड़ाई इस चुनाव में संविधान की है। अंबेडकर जी ने इस संविधान को बनाया। गांधी जी और जवाहरलाल नेहरू और देश के करोड़ों लोगों ने इस संविधान को बनाया।
राहुल गांधी ने दिल्ली में की रैली
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, “संविधान से आरक्षण निकलता है। चुनाव होते हैं, जो कभी आपको मिला हो वो इस संविधान ने आपको दिया है। इसको हम कभी भी मिटने नहीं देंगे। वह (भाजपा) कह रहे हैं कि हम आरक्षण को हटा देंगे। लेकिन हम इसको और बढ़ा देंगे। वह रोजगार मांगने पर कहते हैं कि एक पाइप लो और नाले में डालो, उसमें से जो गैस निकले उसपर पकौड़े बनाओ। यह सिर्फ 22 लोगों के लिए काम करती हैं। अडानी और अंबानी के लिए जो भी चाहिए, वह (केंद्र सरकार) दो मिनट में कर देते हैं।”
राहुल गांधी बोले- पुलिस कहती है 300 शब्दों में निबंध लिखो
राहुल गांधी ने आगे कहा कि 16 लाख करोड़ रुपये अमीरों का माफ किया है इन्होंने। इन्होंने 22 लोगों का कर्ज माफ किया है। यहां यमुना पार का कचरा तो नहीं दिखाते हैं लेकिन अंबानी की शादी दिखाते हैं। यह अग्निवीर जो स्कीम है, इसको हम फाड़कर फेंकने वाले हैं। क्योंकि यह सेना के खिलाफ स्कीम है। राहुल गांधी ने संबोधन में आगे कहा, जितना पैसा इन्होंने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम देश के गरीबों को देंगे। किसानों को एमएसपी देना हमारे घोषणापत्र में हैं। पुणे की घटना को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि पुणे में अरबपति का बेटा 17 साल का है। अवैध करोड़ों की गाड़ी चलाता है और 2 लोगों को मार देता है। लेकिन पुलिस कहती है कि बेटा 300 शब्दों का निबंध लिखो। मैं खटाखट, खटाखट कह रहा हूं, तो इसका मतलब है कि जनता को पैसे जाएंगे

Leave a Comment