AAP का सुंदरकांड पाठ, पत्नी संग प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली : राममय माहौल के बीच AAP का सुंदरकांड पाठ, पत्नी संग प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को रोहिणी के हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता भी साथ हैं। वह आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा कराए जा रहे सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए हैं। पार्टी राजधानी में कई जगह सुंदरकांड पाठ करा रही है। अरविंद केजरीवाल लगभग तीन बजे रोहिणी के प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचे
राममय माहौल के बीच AAP का सुंदरकांड पाठ, पत्नी संग प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल
प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ।
दिल्ली में कई जगह सुंदरकांड पाठ करवा रही है आम आदमी पार्टी। रोहिणी के हनुमान मंदिर पहुंचे हैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को रोहिणी के हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता भी साथ हैं। वह आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा कराए जा रहे सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए हैं। पार्टी राजधानी में कई जगह सुंदरकांड पाठ करा रही है।
अरविंद केजरीवाल लगभग तीन बजे रोहिणी के प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचे। मौके पर आप कार्यकर्ताओं की भी भीड़ थी।
राममय माहौल के बीच आम आदमी पार्टी सुंदरकांड का पाठ करा रही है। पार्टी दिल्ली और देश के सभी लोगों की सुख शांति और तरक्की के लिए सुंदरकांड पाठ करा रही है।
महीने के पहले मंगलवार को पाठ
आप ने कहा है कि सुंदरकांड पाठ (Sunderkand Path) के आयोजन के लिए नया संगठन बनाया है। यह संगठन आप विधायकों और पार्षदों के साथ मिलकर हर महीने के पहले मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगा।

Leave a Comment