



संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज भारतीय सेना के पराक्रम,शौर्य और बलिदान की गौरव गाथा को सम्मान देने हेतु जनपद महराजगंज में शनिवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया।
ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में आयोजित इस यात्रा की शुरुआत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदर ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने चार-बढ़ कर हिस्सा लिया। हजारों हाथों में लहराती तिरंगा और गगन भेदी राष्ट्रभक्ति नारे से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस मौके पर रिटायर सैनिकों को साल ओढाकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा देश की सुरक्षा में लगे जवानों की त्याग और बलिदान को शब्दों में बयां करना मुश्किल है उनका सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। तिरंगा यात्रा में सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, नौतनवा विधायक रिषी त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया पूरे नगर देशभक्ति के रंग में गंगा नजर आया। हर गली हर चौराहे पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।