मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परतावल वं पनियार का निरीक्षण किया गया

संवाददाता: अजय श्रीवास्तव

महराजगंज: पनियरा का निरीक्षण के समय विकास खण्ड के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड परिसर में निर्मित भवनो की गुणवत्ता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इसके पश्चात विकासखंड के सभी सचिव,तकनीकी सहायकों,सभी सहायक विकास अधिकारी व पटल सहायक के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जन शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने ,शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन,उच्च अधिकारियों के आदेशों /निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं होगी।अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक पौधे का वृक्षारोपण विकासखंड परिसर में किया गया।

Leave a Comment