निर्मला सीतारमण वित्त मन्त्री, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वाराः-उपजिलाधिकारी, फरेंदा

संवाददाता: मुबारक अली खान

महराजगंज जनपद में आज आगामी बजट में व्यापारियों व उद्योगों के लिए निम्नानुसार सम्मिलित करने की कृपा करेंः-
1, बाड़ में व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है व्यापारी विभिन्न प्रकार के कर देकर सरकार को चलाने में सहयोग करता है इसलिए बाढ़ में हो रहे नुकसान का आकलन कर व्यापारियों को मुआवजा दिया जाए
2. बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखकर नगद लेन-देन की सीमा बढ़कर 1 लाख करने की मांग को आगामी बजट में शामिल करने की कृपा करें।
3. आयकर में छूट की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख करने की कृपा करें।
4. आयकर व जी.एस.टी. देने वाले व्यापारियों के परिवार के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य की मुफ्त व्यवस्था की जाए।
5. जी.एस.टी. का सरलीकरण कर जी.एस.टी. में दरों की विभिन्नताएं समाप्त की जाए जी.एस.टी. कि दरें 0, 5, 12 तथा अधिकतम 18 प्रतिशत रखी जाए तथा एक ट्रेड में सभी प्रकार के कारोबार पर एक ही दर रखी जाए, इससे व्यापारी को सहूलियात होगी तथा सरलीकरण होने से सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
6. दैनिक इस्तेमाल की चीज जैसे अनाज, (गेहूं, चावल, दाल, आटा) कपड़ा आदी से जी.एस.टी. समाप्त किया जाए।
7. 20 साल तक आयकर रिटर्न भरने वाले व्यापारियों को 40,000.00 प्रतिमाह पेंशन दी जाए।
8. नये घरेलू व कुटीर उद्योगों को 10 साल तक जी.एस.टी. व इनकम टैक्स से छूट दी जाये।
9. आयकरदाता व्यापारी की किसी भी प्रकार से मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए का बीमा दिया जाए।
10. आयुष्मान कार्ड की भर्ती व्यापारियों जो किसी भी विभाग से पंजीकृत हो 10 लख रुपए का व्यापारी स्वास्थ्य बीमा दिया जाए
11. मंडी समिति को समाप्त किया जाए।
12. कुटीर व घरेलू उद्योगों व रिटेल व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग पर 10 प्रतिशत कर लगाने की व्यवस्था की जाए तथा ई-कॉमर्स मार्केटिंग में जी.एस.टी. चोरी रोकने के लिए रेगुलर मार्केट मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए।
13. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसे पोर्टल द्वारा सीधे उपभोक्ता को सामान बेचा जाता है आई.टी.सी. का दुरुपयोग कर सरकार के राजस्व की चोरी की जा रही है, इसलिए इस तरह के ऑनलाइन पोर्टल द्वारा बेचे गए सम्मान पर जी.एस.टी. इनपुट क्रेडिट लेने पर रोक लगाई जाए
14. बैंकों द्वारा 3 महीने किस्त व ब्याज जमा न करने पर ऋण खातों को एनपीए किया जाता है इसकी समय सीमा बढ़ाकर 6 माह की जाए
15 इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर की जाय
धन्यवाद।

Leave a Comment