भाजपा की जीत का पूरा दामोदर पार्टी के बुथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों पर है

रिपोर्टर: अजय श्रीवास्तव

महाराजगज: भाजपा की जीत का पूरा दारोमदार पार्टी के बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों पर है। उक्त बातें लोक सभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने पार्टी कार्यालय पर सदर विधान सभा क्षेत्र के चुनाव प्रबन्ध समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख घर घर तक मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाकर उनका मत एवं समर्थन हासिल करें।उन्होंने कहा कि आगामी 6 मई को 1 बजे प्रिंस लॉन में सदर विधान सभा के भाजपा बूथ अध्यक्षो का सम्मेलन आहूत किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव है। विधान सभा प्रभरी अशोक तिवारी ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों से प्रचार अभियान का फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख मतदान के दिन बूथ पर तैनात रहकर मतदाताओं को घर से बाहर निकलकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहा किये चुनाव 2047 के विकसित भारत की नींव रखने के लिए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हैं। जाति और पंथ विहीन समाज खड़ा करने के लिए, प्रत्येक क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनने के लिए हैं। उन्हीने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने चार सौ से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में चार सौ पार और एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प को साकार करने का दारोमदार भाजपा कार्यकर्ताओं पर है। वही महाराजगज लोकसभा चुनाव में 11 लाख पार के संकल्प को साकार करना है।इस अवसर पर विधान सभा संयोजक कृष्ण गोपाल जायसवाल, सह प्रभरी परदेसी रविदास ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अशोक पटेल, मण्डल संयोजक विजय गौड़, मण्डल अध्यक्ष रंजीत सिंह, नगर अध्यक्ष सानन्दन पटेल, मण्डल महामन्त्री सूर्यनाथ शर्मा, मनोज जायसवाल, राकेश अग्रहरी, श्याम नारायण यादव, अब्दुल कलाम, लाल जी गुप्ता, सहित तमाम पदाधिकारी मौज़ूद रहे।

Leave a Comment