विष्णु और उनके माता-पिता के द्वारा बहु खुशबू को दहेज़ के लालच में गले में फंदा लगा कर जान से मारने की कोशिश फरेंदा कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

संवाददाता: इबरार खां/इमदादुल्लाह खान

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर के अंतर्गत एक बड़ा मामला सामने आया जिसमें बताया जा रहा है कि जनपद महराजगंज के निवासी जगलाल पुत्र स्वर्गवासी हरिराम ग्राम रानीपुर टोला मचरिहवा थाना पुरंदरपुर के निवासी अपनी लड़की खुशबू W/o विष्णु ग्राम झुनवा थाना फरेंदा जनपद महाराजगंज में 5 जून 2023 को शादी संपन्न हुआ था। शादी में दिए गए 5 लाख नगद एक सोने का चैन अंगूठी एवं घरेलू अन्य सामान शादी के दिन दिए गए शादी के बाद कोई लेनदेन बाकी नहीं रहा। शादी के कुछ समय बाद लड़की अपने मायके वालों को फोन करके सूचित करती है कि उसके गले में रस्सी डालकर जान से मारने की कोशिश की गई और उसकी जान को खतरे में है, यह खबर सुनकर लड़की के मायके वाले उसका हाल जानने के लिए उसके घर जाते हैं तो लड़की के ससुराल वाले लड़की के माता-पिता व भाई को गोली मारने व जान से मारने की धमकी देते हैं, और इस मामले की सूचना CM मुख्यमंत्री तक न्याय की उम्मीद से पहुचाई जा चुकी है।

Leave a Comment